• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vikrant Massey Shanaya Kapoor starrer Aankhon Ki Gustaakhiyan Movie Teaser out
Last Modified: गुरुवार, 5 जून 2025 (15:14 IST)

आंखों की गुस्ताखियां का टीजर हुआ रिलीज, विक्रांत मैसी संग रोमांस करती दिखेंगी शनाया कपूर

Aankhon Ki Gustaakhiyan Movie Teaser
शनाया कपूर जल्द ही 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह विक्रांत मैसी संग रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की किताब 'द आइज हैव इट' पर आधारित है। फिल्म को संतोष सिंह ने निर्देशित किया है। 
 
'आंखों की गुस्ताखियां' में विक्रांत मैसी एक दृष्टिहीन संगीतकार के किरदार में हैं, जबकि शनाया कपूर एक थिएटर कलाकार का रोल निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जो प्यार, इमोशन और खूबसूरत पलों से भरा है।
 
टीजर में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी कहानी शुरू हो जाती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के ज़रिए प्यार गहराता है, लेकिन बाद में दूरी भी दिखती है। टीज़र में डांस और सफर के कुछ सीन इस रिश्ते को और खास बनाते हैं।
फिल्म कहानी पूरी तरह नहीं बताई गई है, लेकिन साफ है कि दोनों के बीच प्यार है और कुछ फैसले उन्हें अलग कर सकते हैं। विक्रांत एक भावुक किरदार में हैं और शनाया अपनी पहली फिल्म में ही असर छोड़ती हैं। टीज़र में विशाल मिश्रा का संगीत और खूबसूरत लोकेशन इस लव स्टोरी को और भी खास बनाते हैं।
 
फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स ने प्रजेंट किया है। इसे मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है, डायरेक्टर हैं संतोष सिंह और कहानी भी मानसी बागला ने ही लिखी है। फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
ये भी पढ़ें
शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली जमानत, लगाई ये शर्तें