1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiara advani to be seen opposite ranveer singh in don 3

'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी कियारा आडवाणी!

Don 3 Update
Film Don 3: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'डॉन' फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में हिट साबित हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट और दूसरे पार्ट में शाहरुख खान नजर आए थे। हाल ही में 'डॉन' के तीसरे पार्ट की घोषणा हुई है। शाहरुख खान 'डॉन 3' नजर नहीं आने वाले हैं।
 
फरहान अख्तर ने बिना कोई डिटेल शेयर किए 'डॉन 3' का टीजर शेयर किया है। टीजर में बस इतना कहा गया कि एक नया युग शुरू होने वाला है। बाद में उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अब एक नए एक्टर के साथ विरासत को आगे ले जाने का समय आ गया है। 
 
वहीं अब 'डॉन 3' के मुख्य अभिनेता को लेकर खबरें सामने आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में कियारा आडवाणी रणवीर के अपोटिज नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन की 'डॉन' में जीनत अमान उनके साथ रोमा की भूमिका में थीं, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान के साथ दो पार्ट में ये किरदार निभाय था।
 
खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' का एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट किया है, जिसे दो-तीन दिनों में लॉन्च किया जाएगा। यह अनाउंसमेंट टीजर 11 अगस्त से सिनेमाघरों में 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ भी जोड़ा जाएगा।
 
हाल ही में कियारा आडवाणी को एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस में देखा गया। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही है कि इस बार रोमा का किरदार कियारा आडवाणी निभाने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के निर्देशक सिद्दीकी इस्माइल का निधन