1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. don 3 teaser out ranveer singh entry confirmed in film

'डॉन 3' का धमाकेदार टीजर रिलीज, इस बार रणवीर सिंह बनेंगे डॉन

don 3 teaser
Don 3 Teaser: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हाल ही में फरहान ने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में शाहरुख खान नजर नहीं आने वाले हैं। वहीं अब उन्होंने नए डॉन से पर्दा उठा दिया है। फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' का टीजर शेयर करते हुए फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री कंफर्म कर दी है।
 
टीजर की शुरुआत में सुनाई देता है, 'शेर जो सो रह है वो जागेगा कब, पूछते हैं ये सब। उनसे कह दो फिर जाग उठा हूं में, और फिर सामने जल्द आने को... क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी... फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी, जितना ही मेरा काम है। तुम तो वो जानते जो मेरा नाम है।'
 
'11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे... पर पकड़ पाया है मुझको कौन... मैं हूं डॉन'। इसके बाद टीजर में रणवीर सिंह की झलक दिखाई देती है। फिल्म का टीजर काफी जबरदस्त है। इस टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, A New Era Begins. #Don3
 
अपने आकर्षक लुक, बेमिसाल प्रतिभा और यादगार प्रदर्शन देने वाले, रणवीर सिंह 2025 की बहुप्रतीक्षित एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक में एक कमाल के किरदार के साथ नई भूमिका में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ‘डॉन' सीरीज़ हमेशा दिलचस्प कहानियों, जबरदस्त रोमांचक एक्शन और ना भूलने वाले क्षणों से भरी रही है और रणवीर सिंह की बहुमुखी प्रतिभा इस प्रतिष्ठित भूमिका के लिए बिल्कुल सही चॉइस है। 
 
अपने किरदारों में गहराई और तीव्रता लाने की क्षमता के लिए जाने जानें वाले, रणवीर सिंह अपने से पहले आए लोगों की विरासत का सम्मान करते हुए, फ्रेंचाइजी पर एक ना मिटने वाली छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी कियारा आडवाणी!