1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushmita sen web show taali trailer released

'ताली' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिखी सुष्मिता सेन के गणेश से गौरी बनने की कहानी

web series taali
taali trailer released: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। वहीं अब 'ताली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सुष्मिता बेहद दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।
 
'ताली' के ट्रेलर में गणेश से गौरी बनने की कहानी को दिखाया गया है। सीरीज में सुष्मिता समाज से लड़कर अपनी पहचान एक किन्नर से सोशल वर्कर के रूप में बनाती हैं। ट्रेलर की शुरुआत सुष्मिता के यंगर वर्जन से होती है। स्कूल में बैठे एक लड़के को दिखाया जाता है, जिससे टीजर पूछती हैं कि वो बड़ा होकर क्या बनेगा? इस पर वह कहता हैं, 'मां', तो उसे सजा मिलती है। 
 
ट्रांसजेंडर होने पर घर और बाहर से मिल रहे तानों के बाद गणेश सर्जरी करवाकर गौरी बन जाता है। इसके बाद पूरे रीति-रिवाजों के साथ गौरी ट्रांसजेंडर के गुट में शामिल हो जाती हैं। फिर शुरू होती है ट्रांसजेंडर समुदाय को कानूनी अधिकार दिलाने की लड़ाई। वह ट्रांसजेंडर इक्वॉलिटी के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाती हैं। 
 
'ताली' 15 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है। 'ताली' अर्जुन सिंह बारन और कार्तिक डी निशानदार के जरिए बनाई गई है। इसे रवि जाधवन ने निर्देशित किया है। यह सीरीज ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के असली जीवन पर आधारित है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
खाने के नहीं थे पैसे, मीलों पैदल चलकर जाते थे शत्रुघ्न सिन्हा, पिता के संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए लव सिन्हा