उर्वशी रौतेला कितने करोड़ की हैं मालकिन, ऋषभ पंत और अहान पांडे से जुड़ चुका है नाम
उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में सनी देओल के साथ फिल्म सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया। भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मिश्रित प्रदर्शन करती रही हों, लेकिन उर्वशी लगातार चर्चा में बनी रहीं। उर्वशी साउथ सिनेमा में भी नजर आईं। उन्होंने तेलुगु फिल्म डाकू महाराज में नंदामुरी बालकृष्ण के साथ काम किया।
म्यूजिक वीडियोज़ से मिली जबरदस्त लोकप्रियता
फिल्मों के अलावा उर्वशी रौतेला को असली पहचान म्यूजिक वीडियोज़ से मिली। लव डोज, गल बन गई, तेरी लोड वे और डूब गए जैसे गानों ने उन्हें यूथ आइकन बना दिया। इन वीडियोज़ ने उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग को भी तेजी से बढ़ाया। आज उर्वशी इंस्टाग्राम पर करीब 7 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
उर्वशी रौतेला की नेटवर्थ और कमाई
उर्वशी रौतेला की कमाई फिल्मों, फैशन शो, फोटोशूट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 236 करोड़ रुपये बताया गया है।
सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पकड़ के चलते वह ब्रांड प्रमोशन के लिए भारी भरकम फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्वशी ने फिल्म डाकू महाराज में सिर्फ तीन मिनट की परफॉर्मेंस के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं, तेलुगु फिल्म स्कंदा के आइटम सॉन्ग कल्ट मामा के लिए भी उन्हें लगभग 3 करोड़ रुपये मिले थे। अक्सर वे महंगी ड्रेसेस, गहने और लाइफस्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं।
विवादों से पुराना नाता
उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है। सबसे चर्चित मामला क्रिकेटर ऋषभ पंत से जुड़ा रहा। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने दावा किया था कि मिस्टर आरपी होटल लॉबी में उनका इंतजार कर रहे थे और उन्होंने 17 मिस्ड कॉल किए थे। इसके बाद अटकलें लगीं कि वह ऋषभ पंत की बात कर रही हैं, हालांकि पंत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।
साल 2018 में उर्वशी का नाम चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे से भी जोड़ा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया।