सिंगर अरमान मलिक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
फेमस सिंगर अरमान मलिक को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अरमान मलिक की तबीयत खराब है। सिंगरने खुद सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में अरमान के हाथ पर ड्रिप लगी नजर आ रही हैं।
हालांकि अरमान ने यह नहीं बताया कि उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती होना पड़ा है। अरमान ने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए अच्छे नहीं रहे है। उनकी हेल्थ अच्छी नहीं रही है। हालांकि अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। वे रेस्ट और रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं।
अरमान मलिक ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं बीते, लेकिन अब मैं ठीक हूं! आराम करने और तरोताज़ा होने का समय है।
इसके बाद अरमान मलिक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थॉटफुल मैसेज को रीशेयर किया। इसके लिखा था, 'इस साल आपको जिन चीजों का ध्यान रखना है, उनकी लिस्ट में खुद को भी शामिल करना श्योर करें।'
बता दें कि अरमान मलिक ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपने सॉन्ग 'यू' का एकॉस्टिक वर्जन शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'यू' मेरे लिए उन गीतों में से एक है। जब भी मैं इसे सुनता हूं, मुझे याद आ जाता है कि मैं कहां था, क्या महसूस कर रहा था और मैंने इसे क्यों लिखा था।