शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor alia bhatt vicky kaushal movie love and war will release in 2026
Last Modified: सोमवार, 19 जनवरी 2026 (15:10 IST)

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट आया, 2027 नहीं 2026 में ही होगी रिलीज!

Love and War movie update
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक ग्रैंड हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसमें पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ लीड रोल में नजर आएंगे। भव्य सेट्स, दमदार कोरियोग्राफी और इमोशनल म्यूज़िक के लिए मशहूर भंसाली इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव देने की तैयारी में हैं।
 
ऐसे में आ रही फिल्म के 2027 में रिलीज होने की खबर पर फिल्म से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र ने 'लव एंड वॉर' की 2027 रिलीज़ की खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज़ होगी। सूत्र के मुताबिक, संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक गाना शूट कर चुके हैं और साथ ही फिल्म के ज़्यादातर अहम सीन पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।
 
सूत्र के मुताबिक, फिल्म का पहला गाना 20 जनवरी से गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट होगा, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ नजर आएंगे। कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे और यह हाई-एनर्जी ट्रैक भंसाली के सिग्नेचर स्टाइल में होगा। 
 
इसके अलावा फिल्म का दूसरा गाना फरवरी में श्यामक डावर की कोरियोग्राफी में शूट किया जाएगा, जो पहले से भी बड़ा और एक्सपेरिमेंटल होगा। यह गाना वॉर पीरियड में चल रहे लव ट्रायंगल की इमोशनल फील को और मजबूती देगा। फिल्म के इन म्यूज़िकल ट्रैक्स को देखते हुए इसे 2026 का एक बड़ा सिनेमैटिक इवेंट माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें
सिनेमा के जरिए सामाजिक बदलाव की पहल: ‘समभाव’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल इंदौर में, 27-28 जनवरी को होगा आयोजन