1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. paresh rawal comes out in support of ar rahman on communal bollywood remark controversi
Last Modified: सोमवार, 19 जनवरी 2026 (12:42 IST)

'सांप्रदायिक भेदभाव' वाले बयान पर परेश रावल ने किया एआर रहमान को सपोर्ट, खुद हो गए ट्रोल

AR Rahman controversy
ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू की दौरान कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में पिछले 8 साल से काम कम मिल रहा है और इसके पीछे सांप्रदायिक कारण हो सकते हैं। 
 
सोशल मीडिया पर एआर रहमान की कड़ी आलोचना की जा रही है। यूजर्स के साथ ही कई सेलेब्स भी रहमना पर नाराजगी जता रहे हैं। इस बयान पर बवाल मचने के बाद एआर रहमान को सफाई भी देना पड़ी। लेकिन इसके बाद भी यह मामला शांत नहीं हुआ। 
 
इसी बीच दिग्गज एक्टर परेश रावल एआर रहमान के सपोर्ट में आगे आए। परेश रावल ने सोशल मीडिया पर एआर रहमान का एक वीडियो री-शेयर कर, उनकी तारीफ में कसीदें पढ़े है। इस वीडियो में रहमान अपने देश की तारीफ करते दिख रहे हैं। 
 
इसके साथ परेश रावल ने हाथ जोड़े हुए इमोजी के साथ लिखा, 'हम आपसे प्यार करते हैं सर, आप हमारे गौरव हैं।' हालांकि परेश रावल को एआर रहमान को सपोर्ट करना भारी पड़ गया है। इस वजह से अब उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 
 
यूजर्स ने परेश रावल से कहा कि 'शायद सिर्फ उनके लिए ही रहमान गौरव हैं। वो हम की जगह, सिर्फ अपने लिए इस बात को लिखें।' कई यूजर्स का कहना है कि रहमान ने 'छावा' को बांटने वाली फिल्म कहा, इसलिए वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
 

क्या है मामला?

एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा था कि पिछले 8 सालों में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गिरावट देखी है। उन्हें काम मिलने में परेशानी हो रही हैं और हिंदी सिनेमा में अब कम्युनलिज्म देखने को मिलता है। पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो रचनात्मक नहीं हैं, वे फैसले ले रहे हैं। शायद साम्प्रदायिक बात भी रही हो, लेकिन मेरे सामने किसी ने नहीं कहा। कुछ-कुछ बातें कानों तक पहुंचीं। जैसे आपको बुक किया था लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपने ने फिल्म फंड की और अपने संगीतकार ले आए। 
 
ये भी पढ़ें
गुनगुनालो एप का ऐतिहासिक शुभारंभ, अब गानों के असली मालिक होंगे सिंगर्स