'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' को मिल रहा दर्शकों का प्यार, फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' 2026 की सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट वाली फिल्मों में से एक है। एक क्वर्की स्पाई कॉमेडी के तौर पर प्रमोट की गई इस फिल्म में वीर दास, मोना सिंह और मिथिला पालकर लीड रोल में है।
वहीं यह वीर दास का डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है। ट्रेलर और गानों को लेकर महीनों से चल रहे जबरदस्त बज के बाद फिल्म आखिरकार थिएटर्स में रिलीज़ हुई और इसे दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में साफ़ बढ़त देखने को मिली।
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' को लेकर ऑडियंस का उत्साह बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आया। फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए की अच्छी ओपनिंग की। शानदार रिव्यूज़ के साथ, जहां इसे फन और एंटरटेनिंग फिल्म बताया गया, वहीं इसका असर कमाई पर भी दिखा।
दूसरे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का लगातार फायदा मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड की शुरुआत अच्छे नोट पर की है और उम्मीद है कि आगे भी इसका बॉक्स ऑफिस सफर इसी तरह जारी रहेगा।
आमिर खान प्रोडक्शंस ने लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी असरदार और अलग सोच वाली फिल्मों के साथ हमेशा नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह बैनर हैप्पी पटेलः खतरनाक जासूस के लिए एक बार फिर मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास के साथ जुड़ रहा है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी हैप्पी पटेल का निर्देशन वीर दास कर रहे हैं। फिल्म में मोना सिंह, मिथिला पालकर और शारिब हाशमी भी अहम किरदार में हैं। 'हैप्पी पटेल' में आमिर खान और इमरान खान का भी कैमियो है।