मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ar rahman called hindi film industry beconing communal says he has lost a lot of work in last 8 years
Last Modified: शनिवार, 17 जनवरी 2026 (15:37 IST)

बॉलीवुड में बीते 8 साल से कम काम मिलने पर एआर रहमान ने कही यह बात, 'छावा' को बताया बांटने वाली फिल्म

AR Rahman statement
ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले 8 सालों में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गिरावट देखी है। उन्हें काम मिलने में परेशानी हो रही हैं और हिंदी सिनेमा में अब कम्युनलिज्म देखने को मिलता है। 
 
एआर रहमान से जब पूछा गया कि क्या उनके धार्मिक विश्वास ने रामायण में एल्बम कंपोज करने में भूमिका निभाई। इस पर एआर रहमान ने कहा, मैं ब्राह्मण स्कूल में पढ़ा हूं। हर साल रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाई जाती थीं, तो मुझे स्टोरी पता है। ये कहानी इंसान की नेकी, ऊंचे आदर्शों और उन सबके बारे में है। लोग बहस कर सकते हैं, लेकिन मैं उन सभी अच्छी चीजों को महत्व देता हूं, चाहे कहीं से भी सीखें।
 
उन्होंने कहा, पैगंबर ने कहा है कि ज्ञान अनमोल है, चाहे राजा से मिले, भिखारी से, अच्छे काम से या बुरे से। जब हम ऊंचे उठते हैं, तो चमकते हैं, वो चमक फैलाते हैं, और ये बहुत जरूरी है। मुझे पूरे प्रोजेक्ट पर गर्व है, क्योंकि ये भारत से दुनिया तक प्यार के साथ जा रहा है। हंस जिमर यहूदी हैं, मैं मुसलमान हूं, और रामायण हिंदू ग्रंथ है।
 
इस इंटरव्यू में रहमान ने कहा, पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो रचनात्मक नहीं हैं, वे फैसले ले रहे हैं। शायद साम्प्रदायिक बात भी रही हो, लेकिन मेरे सामने किसी ने नहीं कहा। कुछ-कुछ बातें कानों तक पहुंचीं। जैसे आपको बुक किया था लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपने ने फिल्म फंड की और अपने संगीतकार ले आए। 
 
एआर रहमान ने कहा, मैं कहता हूं ठीक है, मैं आराम करूंगा, परिवार के साथ समय बिताऊंगा। मैं काम की तलाश में नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि काम मेरे पास आए। मैं चाहता हूं कि मेरी मेहनत और ईमानदारी मुझे चीजें दिलाए। मुझे लगता है कि चीजों की तलाश करना अपशकुन है। 
 

छावा को बताया बांटने वाली फिल्म

एआर रहमान ने 2025 में रिलीज हिट फिल्म छशवा' को बांटने वाली फिल्म भी बताया। इस फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड म्यूजिक एआर रहमान ने ही दिया था। रहमान ने कहा कि छावा बांटने वाली फिल्म हैं। मुझे लगता है कि इसने विभाजन को भुनाया है, लेकिन इसका मकसद बहादुरी को दिखाना है। 
 
उन्होंने कहा, इसका क्लाइमैंक्स देखने लायक है। इन सबके बीच लोग समझदार है, क्या आपको लगता है कि लोग फिल्मों से प्रभावित हो जाएंगे। छावा सबसे ज्यादा सेलिब्रेट की जाने वाली फिल्म है और मुझे फिल्म का संगीत देने का सौभाग्य मिला जिस पर मुझे गर्व है। 
ये भी पढ़ें
'डॉन 3' रणवीर सिंह के बाहर होते ही फिर शाहरुख खान के पास पहुंचे फरहान अख्तर, एक्टर ने रखी यह शर्त!