1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan returns to don 3 after ranveer singh exit but on this condition

'डॉन 3' रणवीर सिंह के बाहर होते ही फिर शाहरुख खान के पास पहुंचे फरहान अख्तर, एक्टर ने रखी यह शर्त!

Don 3 movie updates
फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'डॉन 3' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। लेकिन कियारा ने प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म से किनारा कर दिया। वहीं बीते दिनों रणवीर सिंह ने भी फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए। 
 
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से अलग होने के बाद मेकर्स ने नए लीड एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। खबरें हैं कि रणवीर सिंह के बारह होने के बा फरहाना अख्तर फिर से शाहरुख खान के पास पहुंच गए हैं। शाहरुख इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं। 
 
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुक खान और फिल्ममेकर के बीच बातचीत हुई है। शाहरुख ने 'डॉन 3' में वापसी के लिए हामी भर दी है। लेकिन इसके साथ ही एक शर्त भी रखी है। शाहरुख का कहना है कि वह 'डॉन 3' में तब ही काम करेंगे जब 'जवान' फेम डायरेक्टर एटली को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जाएगा। किंग खान का मानना है कि एटली के आने से फिल्म का स्केल और ग्लोबल अपील काफी बढ़ जाएगी।
 
फिलहाल मेकर्स शाहरुख खान की इस शर्त पर विचार कर रहे हैं और अभी तक कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है। शाहरुख खान एटली की फिल्म 'जवान' में नजर आए थे। इस फिल्म ने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अगर शाहरुख और एटली एक बार फिर साथ आते हैं तो दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
 

धुरंधर की सक्सेस के बाद पीछे हटे रणवीर 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद 'डॉन 3' से अलग होने का फैसला लिया। वह अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे बड़े निर्देशकों के साथ काम करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। रणवीर लगातार गैंगस्टर वाले किरदारों में बंधकर नहीं रहना चाहते, खासकर तब जब वह हाल ही में इसी तरह की एक भूमिका निभा चुके हैं। 
 
अमिताभ बच्चन को लेकर सत्तर के दशक में डॉन बनाई गई थी। उसका रिमेक फरहान अख्तर ने डॉन के नाम से बनाया और फिर डॉन 2 भी निर्देशित की। इसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए। शाहरुख के इनकार के बाद डॉन 3 की रूपरेखा रणवीर सिंह के साथ बनाई गई थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉलीवुड में बीते 8 साल से कम काम मिलने पर एआर रहमान ने कही यह बात, 'छावा' को बताया बांटने वाली फिल्म