शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Singer B Praak gets death threat from Lawrence Bishnoi gang demands extortion of rs 10 cr
Last Modified: शनिवार, 17 जनवरी 2026 (12:33 IST)

सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंस ने दी धमकी, मांगी 10 करोड़ रुपए की रंगदारी

B Praak receives death threats
बॉलीवुड के फेमस सिंगर बी प्राक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बी प्राक को जान से मारने की धमकी दी है। सिंगर से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। लॉरेंस गैंग की तरफ से ऑडियो रिकॉर्डिंग बी प्राक के साथी पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी को भेजी गई। 
 
इसके पहले दिलनूर को दो बार कॉल ‍किया गया था। लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया, इसके बाद विदेशी नंबर से उन्हें कॉल किया गया। गैंग के द्वारा एक सप्ताह में पैसे देने के लिए कहा गया है. इस मामले में मोहाली में शिकायत दर्ज कराई गई है.
 
बी प्राक को धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया। धमकी में कहा गया कि 'दस करोड़ रुपए दो, नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे।' उसने धमकी देते हुए कहा, हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना कि 10 करोड़ रुपए चाहिए। तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। 
 
धमकी में कहा गया, जिसे मर्जी देश में चला जा। आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया ना तो नुकसान कर देंगे। और इसको फेक कॉल मत समझना। मिल के चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे। 
 
धमकीभरा मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने SSP मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी मोहाली ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। 
ये भी पढ़ें
शोबिज छोड़ सना खान ने चुना था इस्लाम का रास्ता, पति पर लगे ब्रेनवॉश के आरोप, अब सामने आई सच्चाई