टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस सना खान ने साल 2020 में शोबिज को अलिवदा कह धर्म का रास्ता अपना लिया था। उन्होंने कहा था कि वे 'मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अपने पैगम्बर के बताए रास्ते पर चलना चाहती हैं।' इसके बाद उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अनस सईद संग निकाह कर लिया था।
सना खान के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने पर दावा किया गया कि उनके पति मुफ्ती अनस ने उनका ब्रेनवॉश किया। अब एक पॉडकास्ट में सना खान ने शोबिज इंडस्ट्री छोड़ने और अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने इसे पूरी तरह निजी और गोपनीय प्रक्रिया बताया।
रश्मि देसाई संग बात करते हुए सना खान ने कहा, जब हमारी शादी तय हुई, तो यह बात सीक्रेट रखी गई थी। मेरे पैरेंट्स के अलावा किसी को नहीं पता था। दूल्हे का नाम तक किसी को नहीं पता था। जब मैं मेहंदी लगवा रही थी, तो मेहंदी लगाने वाली ने मुझसे दूल्हे का नाम पूछा। मैंने उससे कहा कि इसे खाली छोड़ दो, हम अगली बार लिख लेंगे।
शोबिज छोड़ने के फैसले को लेकर सना ने कहा, हालात ऐसे थे कि मेरी जिंदगी में बड़े बदलाव आ रहे थे। मैं सचमुच एक अलग इंसान बन रही थी। और यह मेरे पति की वजह से नहीं था, बल्कि यह मेरी अपनी इच्छा थी। उन्होंने ही मुझे इस दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।
क्या पति ने किया सना का ब्रेनवॉश?
शोबिज छोड़ने के बाद सना खान के पति अनस पर उनका 'ब्रेनवॉश करने का आरोप लगा था। इसे सना ने साफ तौर खारिज किया। उन्होंने कहा, कोई भी आपको ब्रेनवॉश नहीं कर सकता। ऐसा कभी नहीं होता। मैं शांति चाहती थी। किसी इंसान को पैसा, शोहरत, नाम और सम्मान मिल सकता है, लेकिन आखिरकार, वह अंदरुनी शांति की तलाश में ही रहता है।
सना ने कहा, कहते हैं कि जब आपके आसपास का माहौल ठीक नहीं होता, तो आपके फैसले भी गलत हो जाते हैं। समय के साथ, मैंने कुछ बातें सीखीं, और इसीलिए मैं उनके साथ अपने रिश्ते को इतनी अहमियत देती हूं। मैं पति से हमेशा कहती हूं कि मुझे उनसे बेहतर कोई नहीं मिल सकता था। यह वाकई एक मुश्किल फैसला था, लेकिन मैंने इसे स्वीकार कर लिया।
कौन हैं मुफ्ती अनस सईद?
सना खान के पति मुफ्ती अनस सईद इस्लामिक स्कॉलर के अलावा एक बिजनेसमैन भी हैं। वह गुजरात के डायमंड बिजनेसमैन हैं। मुफ्ती अनस सईद ने हीरों के व्यापार से हजारों करोड़ की कमाई है। भारत के अलावा उनकी विदेश में 50 करोड़ के आसपास की संपत्ति है।
सना खान का करियर
सना खान ने कई टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। वह सलमान खान स्टारर जय हो, वजह तुम हो, टॉयलेट: एक प्रेम कथा और वेब सीरीज स्पेशल Ops में नजरआई थीं। सना ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में भी पार्टिसिपेट किया था।