भारतीय संगीत जगत में एक निर्णायक और ऐतिहासिक प्रवेश करते हुए, गुनगुनालो ने अपने पहले ही दिन 100 मौलिक गीतों के साथ लॉन्च किया। यह अपने-आप में एक असाधारण क्षण है, ऐसे दौर में जब एक स्वतंत्र गीत को रिलीज़ होने में भी अक्सर महीनों लग जाते हैं। इस लॉन्च को अभूतपूर्व बनाने वाली बात सिर्फ इसका विशाल पैमाना नहीं, बल्कि इसके पीछे की सोच और उद्देश्य है।
इन 100 गीतों में गायकों, संगीतकारों, प्रोड्यूसर्स और गीतकारों ने बराबरी के स्तर पर सहयोग किया—बिना एक-दूसरे से कोई शुल्क लिए। जिस इंडस्ट्री में वर्षों से बिल, एडवांस और गेटकीपिंग हावी रही है, वहाँ कलाकारों ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना: साझा स्वामित्व।
गुनगुनालो पर हर सहयोगी कलाकार अपने बनाए संगीत का सह-स्वामी है और कॉपीराइट अपने पास रखता है। यहां न अधिकारों का त्याग है, न छिपे हुए ट्रांसफर और न ही कोई पदानुक्रम। भारत में पहली बार, कलाकार किसी प्लेटफॉर्म के केवल योगदानकर्ता नहीं, बल्कि उसके निवेशक और हिस्सेदार हैं।
गुनगुनालो की नींव एक पारदर्शी आर्थिक संरचना पर रखी गई है। प्लेटफॉर्म की कुल आय का 60% से अधिक सीधे कलाकारों तक पहुचेगा ,जिसे सभी सहयोगियों के बीच स्पष्ट और न्यायसंगत तरीके से साझा किया जाएगा। कमाई किसी गुमनाम रॉयल्टी पूल में नहीं जाती—कलाकार साफ-साफ देख सकते हैं कि उनकी आय कहां से आ रही है, कैसे बढ़ रही है और श्रोता उनके काम पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
लॉन्च कैटलॉग में शास्त्रीय, लोक, इंडी पॉप, फ्यूज़न, ग़ज़ल और स्पोकन वर्ड सहित कई शैलियां और भाषाएं शामिल हैं—जो भारतीय संगीत की पूरी विविधता को दर्शाती हैं। 100 गीतों से शुरू हुई यह यात्रा अब एक जीवंत और बढ़ता हुआ संग्रह बन रही है, जिसे रचनात्मक स्वतंत्रता आगे बढ़ा रही है, न कि व्यावसायिक दबाव।
इस पहल का प्रभाव पहले से दिखने लगा है। प्रोडक्शन हाउस और क्रिएटिव पार्टनर्स अब मौलिक और बिना समझौते वाले कंटेंट के लिए गुनगुनालो की ओर रुख कर रहे हैं—क्योंकि यहां प्रामाणिकता सुरक्षित है और रचनात्मकता को जल्दबाज़ी में नहीं ढाला जाता।
गीतकार जावेद अख़्तर ने मंच के गहरे अर्थ पर कहा, दशकों तक कलाकारों ने मूल्य रचा, लेकिन स्वामित्व शायद ही कभी उनके पास रहा। गुनगुनालो इस समीकरण को बदलता है। यह सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि यह घोषणा है कि रचनाकारों को अपने काम, अपनी आवाज़ और अपने भविष्य पर अधिकार है।
गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा, संगीत हमेशा सहयोग से फलता-फूलता है, लेकिन बराबरी अक्सर गायब रही है। जो हम यहाँ बना रहे हैं, वह कलाकारों को बिना डर, बिना शुल्क और बिना समझौते के रचना करने का अवसर देता है—और जो वे मिलकर बनाते हैं, उसका सच्चा स्वामित्व भी हैं।
गुनगुनालो के सह-संस्थापक श्रीधर रंगनाथन ने कहा, कलाकार-प्रशंसक जुड़ाव लेन-देन या एल्गोरिदम पर आधारित नहीं होना चाहिए। गुनगुनालो में हम ऐसी तकनीक बना रहे हैं जो उस आत्मीयता को वापस लाए—जहाँ प्रशंसक सिर्फ संगीत नहीं सुनते, बल्कि कलाकार की यात्रा में सहभागी बनते हैं, और कलाकार बिना किसी बिचौलिए के उस रिश्ते के मालिक होते हैं।