1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kerala hc stays criminal proceedings against sunny leone in cheating case

सनी लियोनी को केरल हाईकोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है मामला

Sunny Leone Cheating Case
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को केरल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस, उनके पति डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

 
जस्टिस जियाद रहमान एए ने सनी लियोनी की उस याचिका पर आदेश पारित किया जिसमें उनके खिलाफ मामले को रद्द करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिका की अगली सुनवाई की तारीख तक आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई है।
 
सनी लियोनी, डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ केरल की एक इवेंट मैनेजर ने केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सनी लियोनी को इवेंट में शामिल होने और परफॉर्मेंस देने के लिए लाखों रुपए का भुगतान किया गया था, लेकिन वह इवेंट में नहीं आईं।
 
केरल राज्य पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर सनी लियोनी, उनके पति और एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सनी और बाकी दो के खिलाफ धारा 406, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इरफान खान के बेटे बाबिल करने जा रहे एक्टिंग डेब्यू, फिल्म 'Qala' का ट्रेलर रिलीज