बिग बॉस 16 : शो में होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, टीवी की यह हसीना घर में मचाएंगी धमाल!
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को टीआरपी लिस्ट में बनाए रखने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बिग बॉस के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों अर्चना गौतम को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
लेकिन अब अर्चना की एक बार फिर से शो में वापसी हो चुकी है। वहीं अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 16 के घर में टीवी की एक हसीना की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। यह टीवी एक्ट्रेस पहले बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
इस टीवी एक्ट्रेस का नाम रिद्धिमा पंडित हैं। रिद्धिमा की एंट्री लगभग कंफर्म मानी जा रही है। वह बिग बॉस खष घर में नए ट्विस्ट और टर्न्स ला सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने 2016 में 'बहु हमारी रजनीकांत' से टीवी डेब्यू किया था। रिद्धिमा बिग बॉस ओटीटी के अलावा खतरों के खिलाड़ी 9 में भी नजर आ चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

