1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. swara bhasker reacts to shraddha murder case calls it horrifying

श्रद्धा मर्डर केस पर खौला स्वरा भास्कर का खून, बोलीं- राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिले

Shraddha Murder Case
दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। आरोपी आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा को मारकर बेहरमी से उसके शरीर के 35 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया। इस दर्दनाक मर्डर केस पर स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

 
एक्ट्रेस ने इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। स्वरा भास्कर ने श्रद्धा की हत्या की निंदा की है और उम्मीद जताई है कि 'राक्षस' आफताब को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। 
 
स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, यह मामला कितना भयावह, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है। मेरा दिल इस महिला के लिए निकला जा रहा है। बहुत ही भयानक है जिसे वह प्यार करती थी, इतना विश्वास करती थी उसी ने उसके साथ विश्वासघात किया। 
 
उन्होंने लिखा, उम्मीद करती हूं कि पुलिस जल्दी से अपनी जांच समाप्त करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिले जिसका वह पूरी तरह से हकदार है। 
 
बता दें कि श्रद्धा मर्डर केस की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस श्रद्धा के शरीर के 13 टुकड़े बरामद कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। आफताब पर श्रद्धा शादी का दबाव बना रही थी जिसके बाद उसने लड़की के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, दंगल के सेट पर हो गई थीं बेहोश