सम्बंधित जानकारी
- सैफ अली खान की दाढ़ी पर चलेगी कैंची, बदल जाएगा आदिपुरुण में रावण का लुक!
- 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर खान ने फिर लिया एक्टिंग से ब्रेक
- पत्रलेखा को पहली बार देखते ही राजकुमार राव ने कर लिया था उनसे शादी करने का फैसला
- मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तस्वीर, जाहिर की खुशी
- सलाम वेंकी के ट्रेलर में है जीवन के उत्साह का जश्न, दिखी काजोल की जबरदस्त अदाकारी
फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, दंगल के सेट पर हो गई थीं बेहोश | fatima sana shaikh opens up about suffering from epilepsy
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से जबरदस्त पहचान मिली है। हाल ही में फातिमा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फातिमा को एपिलेप्सी यानी मिर्गी की बीमारी हैं।
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया और लोगों को जागरूक करने का भी बीड़ा उठाया। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ मिर्गी को लेकर सवाल-जवाब का सेशन किया। नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।
फातिमा ने कहा, मुझे दंगल की शूटिंग के दौरान अपनी मिर्गी के बारे में पता चला। शूटिंग के दौरान मैंने सेंस पूरी तरह खो दिया था और अस्पताल मैंने अस्पताल जाकर आंखें खोलीं। मैं इसे पहले 5 साल तक नजरअंदाज कर रही थी। अब वह अपनी सेहत को लेकर काफी सावधान रहती हैं और अपनी ये कंडीशन फिल्म के मेकर्स को जरूर बता देती हैं।
तिमा ने मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान जूता सुंघाने वाले मिथ पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, जूते को सूंघने की जरूरत कतई नहीं होती है। ये मिथ है। प्लीज ऐसा मत करना। इससे बाहर निकलना वैसे भी इतना भयानत है। लोगों ने ये मेरे साथ किया था।
फातिमा सना शेख ने बताया कि वो इस बीमारी को कंट्रोल रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। उन्होंने अपनी मेडिकेशन पर भी बात की। उन्होंने सलाह दी कि वो डॉक्टर्स की लिखी गई मेडिशन ही ले।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
