1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt shares her first photo after delivery

मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तस्वीर, जाहिर की खुशी

alia bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 6 नवंबर को एक बेटी की मां बनी हैं। फैंस आलिया और रणबीर की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेकरार है। हालांकि उन्होंने अपनी नन्हीं परी का चेहरा अभी तक किसी को नहीं दिखाया है। 

 
वहीं मां बनने के बाद अब आलिया ने पहली बार अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया अपने हाथ में एक कॉफी कप लिए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की है, वो एक ब्लर फोटो है। इसमें सिर्फ कॉफी कप नजर आ रहा है। 
 
तस्वीर में आलिया के इस ब्राउन कलर के कप पर व्हाइट कलर से 'mama' लिखा नजर आ रहा है। आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'it me'
 
आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट करके उनकी बेटी की तस्वीर दिखाने की डिमांड करने लगे हैं। वहीं कुछ यूजर्स नन्ही परी का नाम जानना चाहते हैं। आलिया के इस पोस्ट पर अब तक हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलाम वेंकी के ट्रेलर में है जीवन के उत्साह का जश्न, दिखी काजोल की जबरदस्त अदाकारी