1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vivaan shah is in a relationship with karishma sharma

नसीरुद्दीन शाह की बहू बनेंगी करिश्मा! बोलीं- वह मेरे लिए आशीर्वाद की तरह... | vivaan shah is in a relationship with karishma sharma

Naseeruddin Shah
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कई दिनों से खबरें आ रही है कि विवान एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप को 1 साल से अधिक समय हो गया है। 

 
हालांकि विवान और करिश्मा शर्मा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में करिश्मा शर्मा ने विवान शाह संग अपने रिश्ते को लेकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान जब करिश्मा से विवान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, पिछले साल, जब मेरे पिता का निधन हुआ, वह और उनका परिवार मेरे लिए वहां मौजूद थे। 
 
करिश्मा ने कहा, उनका परिवार मेरे परिवार जैसा है। वह मेरे जीवन में एक प्रिय, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक आशीर्वाद हैं और मेरी मां उन्हें बहुत पसंद करती हैं। विवान को लेकर करिश्मा ने कहा, वह काफी प्यारे हैं, मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरे लिए ऊपरवाले की आशीर्वाद की तरह हैं। 
 
हालांकि, जब भी विवान से इसके बारे में पूछा गया है, तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और कहा कि वे इस बारे में अभी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।
 
बता दें कि विवान शाह दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म '7 खून माफ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी नजर आ चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
महेश बाबू पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, भाई-मां के बाद अब पिता का हुआ निधन