1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol film salaam venky trailer out

काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज, भावुक कर देगी मां-बेटे की कहानी

film salaam
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द ही फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आने वाली हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी काफी भावुक करने वाली है।

 
फिल्म में काजोल एक ऐसी मां का किरदार निभाती दिख रही हैं, जिसका बेटा बहुत बीमार है और हमेशा बेड या व्हील चेयर पर ही रहता है। वो जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहा है और काजोल अपने बेटे का जज्बा फीका नहीं पड़ने देती हैं। फिल्म में काजोल के बेटे का किरदार विशाल जेठवा ने निभाया है। 
 
2 मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत मां-बेटे के हंसी मजाक से होती है। दोनों राजेश खन्ना की फिल्म के एक डायलॉग 'जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए बाबू मोशाय' बोलते नजर आते हैं। फिल्म में मां-बेटे की बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। 
 
एक मां के रूप में काजोल अपने बेटे का हौंसला बनाए रखती हैं और हर मुश्किल में उसका साथ देती नजर आती हैं। वेंकी की हेल्थ कंडीशन खराब हो रही है इसके बावजूद, उसका अपने सभी सपनों को पूरा करने का लक्ष्य है। ट्रेलर में आमिर खान भी झलक दिखाई गई है। 
 
फिल्म 'सलाम वेंकी' का निर्देशन रेवती ने किया है। फिल्म का निर्माण सूरज सिंह की बीलाइव प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
साजिद खान पर एक और एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- वह पांच मिनट तक मेरे...