1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film kantara hindi box office collection cross 75 crore mark

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड रही 'कांतारा', टोटल कलेक्शन हुआ 75 करोड़ से पार

movie kantara
कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। कांतारा सिनेमाघरों में अपना सातवां हफ्ता गुजार रही है और अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। होम्बले फिल्म्स 'कंतारा' अपनी लगातार ग्रोथ के साथ कई मील के पत्थर पार कर चुकी है। पहले कन्नड़ और फिर पैन इंडिया मार्केट में फिल्म इतिहास रच रही है। 

 
इसके अलावा, 14 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से हिंदी बाजार में इसकी वृद्धि ने इसकी सफलता के उदाहरण पेश किए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लगातार बढ़ते कलेक्शन के आंकड़े शानदार ऊंचाई छू रहे हैं और अब हिंदी बाजार में फिल्म ने 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ रही है, फिल्म ने 13 नवंबर, रविवार तक कुल  75.95 करोड़ का कलेक्शन किया है।
 
पहले कन्नड़ में, फिर पैन इंडिया मार्केट्स में, फिल्म लगातार बढ़ रही है। महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ऐतिहासिक कारोबार किया है। कर्नाटक में, फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है।
 
कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया हैं। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित, फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'वास्तव' फेम एक्टर सुनील शेंडे का हुआ निधन