1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. richa chadha will make her international debut with indo british film

इंटरनेशनल डेब्यू करेंगी ऋचा चड्ढा, हाथ लगी इंडो-ब्रिटिश फिल्म

Richa Chadha
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अली फजल संग शादी रचाई है। शादी के कुछ समय बाद ही यह कपल काम पर वापस लौट चुका है। वहीं अब ऋचा चड्ढा इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं। 

 
खबरों के अनुसार ऋचा चड्ढा को एक इंडो-ब्रिटिश फिल्म ऑफर हुई है, जिसमें वह लीड रोल निभाने वाली हैं।  इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश डायरेक्टर करेंगे। हालांकि, अभी फिल्म अपने शुरुआती स्टेज पर है।
 
ऋचा अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऋचा ने कहा, अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ रिवील करना जल्दबाजी होगी। लेकिन हां मैंने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और मैंने फिल्म के लिए हां कह दी है। फिल्म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग लगी है, फिल्म में मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आ रहा है। इंटरनेशनल फिल्मों में अब इंडियन एक्टर्स को अच्छे रोल दिए जा रहे हैं, यह देखकर बेहद खुशी होती है।
 
ऋचा चड्ढा इन दिनों फिल्म हीरा मंडी की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स है, जिसका निर्देशन शुचि तलाटी कर रही हैं। यह फिल्म 16 साल की लड़की और उसकी मां की कहानी है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'क्रैक' में एक्शन स्टंट्स करते नजर आएंगे विद्युत जामवाल, सीखी रोलरब्लेड