नागा चैतन्य के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई राज निदिमोरू संग दूसरी शादी! निर्देशक की एक्स वाइफ ने मारा ताना
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बीते काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस 'द फैमिली मैन' फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। सामंथा अक्सर राज संग अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
सामंथा के पहले पति नागा चैतन्य के दूसरी शादी रचाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस भी जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हाल ही में खबरें आई कि सामंथा 1 दिसंबर को सद्गुरू के कोयंबटूर स्थित आश्रम ईशा फाउंडेशन में राज संग शादी रचाने वाली हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सामंथा और राज निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। हालांकि सामंथा और राज दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
राज निदिमोरु की एक्स वाइफ मारा ताना
राज और सामंथा की शादी की अफवाहों के बीच फिल्ममेकर की एक्स-वाइफ श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को यूजर्स राज और सामंथा के रूमर्ड रिलेशनशिप से जोड़कर ही देख रहे हैं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी में कोट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'हताश लोग हताश काम करते हैं।' (desperate people do desperate things)।
बता दें कि सामंथा और राज की पहली मुलाकात वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के सेट पर हुई थी। शो की शूटिंग के दौरान सामंथा और नागा अलग हो चुके थे। कहा जाता है कि सेट पर ही सामंथा और राज के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। फिर सामंथा ने राज के अन्य शो 'सिटाडेल हनी बनी' में भी काम किया था।