Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Katrina Kaif, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone

दीपिका और कैटरीना से चमकाएंगे सुपरस्टार शाहरुख अपना करियर

कैटरीना कैफ
करियर के बुरे दौर से गुजर रहे शाहरुख खान ने अपनी फिल्म को मजबूती देने के लिए कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म से जोड़ा है। आनंद एल. राय एक बौने किरदार को लेकर फिल्म बना रहे हैं जिसमें बौने का रोल शाहरुख करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है, लेकिन हीरोइन के नाम तय नहीं हो पाए। आखिरकार दीपिका और कैटरीना को फाइनल कर लिया गया है। दोनों के रोल मजबूत हैं और वे शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हीरोइन में शाहरुख ने विशेष दिलचस्पी ली। वे स्थापित नाम लेना चाहते थे ताकि फिल्म को मजबूती मिले। कैटरीना और दीपिका को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है और दोनों के नाम शाहरुख ने ही सुझाए। कैटरीना और दीपिका के आने से फिल्म का वजन बढ़ गया है। जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। 
ये भी पढ़ें
5 फिल्में लाइन से फ्लॉप... बॉक्स ऑफिस पर सैफ हुए अनसेफ!