1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor and her children looked emotional during sunjay kapur funeral in delhi

निधन के 7 दिन बाद पंचतत्व में विलीन हुए संजय कपूर, अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुईं करिश्मा कपूर

Sunjay Kapur funeral
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। पोलो खेलते समय संजय के मुंह में मधुमक्सी चली गई थी, इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। अमेरिकी नागरिकता होने की वजह से संजय का पार्थिव शरीर भारत लाने में देरी हो रही थी। 
 
निधन के 7 दिन बाद संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि पर किया गया। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों समायरा और कियान संग शामिल हुईं। करिश्मा की बहन करीना और सैफ अली खान भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 
 
पूर्व पति संजय कपूर को अंतिम विदाई देते समय करिश्मा काफी इमोशनल नजर आईं। करिश्मा और संजय के बच्चे भी काफी भावुीक दिख रहे थे। करिश्मा अपने बच्चों को सांत्वना देती हुई नजर आईं। 
 
संजय कपूर की प्रेयर मीट 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक नोट जारी कर प्रेयर मीट की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं। 
 
बता दें कि संजय कपूर ने 29 सितंबर 2003 को करिश्मा कपूर संग मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में दूसरी शादी रचाई थी। कपल के दो बच्चे समायरा और कियान है। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में मनमुटाव आने लगा और 2016 में करिश्मा और संजय ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कुर्सी पर बैठ मोनालिसा ने उड़ाया सिगरेट का धुंआ, ब्लू ड्रेस में शेयर की बोल्ड तस्वीरें