1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Malaika Arora Giorgia Andriani Jacqueline Fernandes Are Making Waistcoats the Ultimate Power Move

मलाइका अरोड़ा से जैकलीन फर्नांडिस, इन एक्ट्रेस ने वेस्टकोट को बना दिया स्टाइलिश पावर मूव

Bollywood Actress Glamorous Look
वेस्टकोट और ट्राउज़र्स का कॉम्बिनेशन अब सिर्फ ऑफिस या फॉर्मल मीटिंग तक ही सीमित नहीं रहा। बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन्स ने इस क्लासिक पीस को नए अवतार में पेश किया है। जो कभी सिर्फ फॉर्मल मौकों के लिए पहना जाता था, वो अब सीज़न का सबसे वर्सटाइल और ट्रेंडी स्टाइलिंग हैक बन चुका है।
 
मलाइका अरोड़ा: न्यूट्रल टेरिटरी
मलाइका का मोनोक्रोम क्रीम-टोन्ड आउटफिट तो जैसे सब पर भारी पड़ गया। रिलैक्स्ड फिट वेस्टकोट और वाइड-लेग ट्राउज़र्स ने एक ईज़ी-चिक सिलुएट बनाया। वहीं, फेडोरा हैट ने इस फॉर्मल बेस में एक कूल बोहेमियन ट्विस्ट डाल दिया।
 
जॉर्जिया एंड्रियानी: स्लीक और सोफिस्टिकेटेड
जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि ब्लैक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। उन्होंने फिटेड क्रॉप वेस्टकोट को हाई-वेस्ट ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया। ये लुक मॉडर्न और टाइमलेस दोनों है। सिंपल होते हुए भी इसमें जबरदस्त क्लास है।
 
शहनाज़ गिल: विक्टोरियन वाइब्स
शहनाज़ गिल ने इस लुक को सिंपल से स्पेशल बना दिया टेक्सचर का शानदार मिक्स करके। ग्रे वेस्टकोट और मैचिंग ट्राउज़र्स के साथ उन्होंने लेस स्लीव्स पहनीं, जिसने इस फॉर्मल लुक को रोमांटिक और फेमिनिन टच दे दिया। फॉर्मल वियर भी पावरफुल और नाज़ुक दोनों हो सकता है — शहनाज़ ने ये साबित कर दिया।
 
जैकलीन फर्नांडिस: ऑफ-ड्यूटी एलीगेंस
चाहे कैज़ुअल मूड हो या ऑफ-ड्यूटी डेज़, जैकलीन ने अपनी न्यूट्रल वेस्टकोट लुक से दिखा दिया कि टेलर्ड पीसेज़ आरामदायक और स्टाइलिश दोनों हो सकते हैं।
 
चाहे आप विंटेज सोफिस्टिकेशन चाहें या मॉडर्न कूलनेस, बात बैलेंस की है। और इन चार डीवाज़ ने ये बेहतरीन तरीके से प्रूव कर दिया कि पर्सनल टच के साथ ये आउटफिट्स हर मौके पर काम कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सचिन तेंदुलकर ने दिया सितारे जमीन पर अपना रिव्यू, बताया कैसी है आमिर खान की फिल्म