1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abcd fame lauren gottlieb secretly married to tobias jones wedding photos goes viral

एबीसीडी फेम एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने विदेश में गुपचुप रचाई शादी, वायरल हुई वेडिंग तस्वीरें

Famous Actress got married
रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी में नजर आई एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लॉरेन ने 11 जून को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर टोबियास जोन्स संग इटली में प्राइवेट सेरेमनी में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। 
 
लॉरेन के पति लंदन बेस्ड वीडियो क्रिएटर और डायरेक्टर हैं। कपल ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। दोनों की शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए। लॉरेन और टोबियास की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
तस्वीरों में लॉरेन व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं टोबियास जोन्स ने इस खास मौके पर ब्लैक सूट-बूट पहने दिख रहे हैं। लॉरेन ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में लॉरेन ने कहा, जब मुझे टोबियास जोन्स ने शादी के लिए प्रपोज किया तो मैंने तुरंत हां कर दिया था। इसके बाद जिस दिन हमारी शादी होने वाली थी, उस दिन मैं सबसे पहले जाग गई और पूरे दिन चुप रही। मैं बेहद खुशी महसूस कर रही थीं। 
 
बता दें कि लॉरेन रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीड में एक डांसर के रूप में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ‘एबीसीडी 2’ में भी दिखी थीं। लॉरेन डांस शो ‘झलक दिखला जा 6’ की रनरअप रही थीं। वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
निधन के 7 दिन बाद पंचतत्व में विलीन हुए संजय कपूर, अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुईं करिश्मा कपूर