दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के पूर्व पति विवेक का निधन, मराठी सिनेमा के थे फेमस चेहरा
बॉलीवुड की दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन हो गया है। विवेक मराठी सिनेमा और टीवी की दुनिया के जाना पहचाना नाम थे। 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विवेक के निधन की जानकारी विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
रीमा लागू ने जहां हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमाया। वहीं विवेक मराठी फिल्मों, टीवी शो और थिएटर में खूब सक्रिय रहे। रीमा और विवेक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। फिल्मों में आने से पहले रीमा मुंबई के यूनियन बैंक में काम करती थीं। इसके साथ वह थिएटर कर रही थीं।
Veteran actor-director #VivekLagoo, who has worked in both Marathi and Hindi films, passed away yesterday at the age of 74. His last rites will be performed at the Oshiwara crematorium in Mumbai today.
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 20, 2025
Vivek Lagoo was part of various film and television productions in different… pic.twitter.com/xtn2bSLX44
विवेक भी रीमा के साथ बैंक में ही काम करते थे और वो भी थिएटर में रुचि रखते थे। अभिनय की वजह से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 1978 में रीमा और विवेक ने शादी रचा ली। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों अलग हो गए थे।
विवेक गोदावरी ने काय केले, अग्ली, व्हाट अबाउट सावरकर? और 31 दिवस (2018) जैसे शोज में काम कर चुके थे। टीवी शो, मराठी फिल्मों में वह एक उम्दा अभिनेता और निर्देशक के तौर पहचान रखते थे।

