1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sachin Tendulkar gave his review of Aamir Khan starrer film Sitaare Zameen Par

सचिन तेंदुलकर ने दिया सितारे जमीन पर अपना रिव्यू, बताया कैसी है आमिर खान की फिल्म

Sitaare Zameen Par Movie Review
आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है। 'तारे ज़मीन पर' के स्पिरिचुअल सीक्वल को लेकर ट्रेलर और गानों ने लोगों की दिलचस्पी बनाए रखी है। अब जब फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है, तो इसका पहला रिव्यू आ चुका है और वो भी दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से।
 
सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे ज़मीन पर’ देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया। उन्होंने कहा, फिल्म बहुत अच्छी लगी। ये ऐसी मूवी है जिसमें आप टीम सितारे के साथ हंसते भी हो और रोते भी हो। 
 
उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि स्पोर्ट्स में सिखाने की ताकत होती है – इस फिल्म में भी इतने सारे मैसेज मिलते हैं। ये सबको साथ लाने का काम करती है। मैं सभी एक्टर्स को बिग थम्स अप देता हूँ, बहुत अच्छा काम किया है। वेरी वेल डन और ऑल द बेस्ट।
 

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आमिर खान के पुराने घर फ्रीडा वन में शिफ्ट हुए रवि दुबे और सरगुन मेहता, हर साल देंगे इतना किराया