बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar announces film sunny sanskari ki tulsi kumar starring varun dhawan janhvi kapoor
Last Modified: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (14:21 IST)

वरुण धवन की दुल्हनियां बनेंगी जाह्नवी कपूर, करण जौहर ने किया सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ऐलान

फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे

Movie Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
Movie Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी हिट फ्रैंचाइजी 'दुल्हनिया' की अगली‍ फिल्म का ऐलान कर दिया है। पहली दो फिल्मों 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आई थीं। इन फिल्मों का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। 
 
वहीं अब इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का नाम 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' होगा। इस फिल्म में हीरो तो वरुण धवन होंगे, लेकिन आलिया भट्ट की जगह इस बार जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। 
करण जौहर ने फिल्म का एक छोटा सा वीडियो शेयर करके इसकी स्टार कास्ट से लेकर पूरी टीम के बारे में जानकारी दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारी को पाने की राह पर है.. एंटरटेनमेंट से भरपूर यह प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर आ रही है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
 
इस फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। वहीं वरुण और जाह्नवी इससे पहले फिल्म 'बवाल' में एक साथ नजर आ चुके हैं। 
 
ये भी पढ़ें
रिलीज से एक दिन पहले नेटफ्लिक्स को लगा झटका, कोर्ट ने The Indrani Mukerjea Story पर लगाई रोक