1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn r madhavan horror thriller film shaitaan trailer out

अजय देवगन की Shaitaan का ट्रेलर रिलीज, आर माधवन का शैतानी रूप देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फिल्म में अजय अपने परिवार को एक शैतानी शक्ति से बचाते हुए नजर आएंगे

Shaitaan Movie Trailer
Shaitaan Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय के साथ ज्योतिका और आर माधवन नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 
 
ट्रेलर में आर माधवन का शैतानी रूप देखने को मिल रहा है। वह अजय देवगन की बेटी को अपने वश में कर लेते हैं। ट्रेलर की शुरुआत आर माधवन की अजय देवगन के घर में एंट्री से होती है। वह अपना फोन चार्ज करने का कहकर अजय के घर में आते हैं। 
 
इसके बाद आर माधवन अजय की बेटी को अपने वश में कर लेते हैं। वह अजय की नाक में दम करते दिख रहे हैं। अजय अपनी बेटी को बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ज्योतिका का अभिनय भी जोरदार है। 
 
जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, शैतान का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है और विकास बहल द्वारा निर्देशित है। यह 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
24 साल की उम्र में सूरज बड़जात्या ने रखा था निर्देशन के क्षेत्र में कदम, पहली ही फिल्म हुई थी सुपरहिट