1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol rents out her apartment for ninety thousand rupees per month

काजोल ने किराए पर दिया अपना घर, हर महीने मिलेगा इतना किराया

kajol
बॉलीवुड के कई स्टार्स ने प्रॉपर्टी में इनवेस्ट कर रखा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनके पति अजय देवगन के पास भी कई घर हैं। हाल ही में काजोल ने अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। काजोल का ये घर पवई के हीरानंदानी गार्डन में मौजूद हैं।
 
खबरों के अनुसार काजोल का यह अपार्टमेंट 21वीं मंजिल पर स्थित है। यह अपार्टमेंट 771 स्क्वेयर फीट का है। इसका किराया 90 हजार रुपए प्रति महीना है। इस घर के लिए किरायेदार ने 3 लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी जमा किए हैं।
 
काजोल अपने पति अजय देवगन और बच्चों के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में अपने बंगले शिवशक्ति में रहती हैं। उनके घर के पास अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और रितिक रोशन जैसी बड़ी हस्तियां रहती हैं।
अगला लेख
अब खेल के मैदान में उतरेंगी रसिका दुग्गल, 'स्पाइक' सीरीज में आएंगी नजर