1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. javed akhtar revealed how alcohol addiction for broke first marriage

शराब की लत की वजह से टूटी जावेद अख्तर की पहली शादी, बोले- पता नहीं शबाना ने कैसे मैनेज किया

जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी के साथ रिश्ते पर बात की

Javed Akhtar Alcohol Addiction
Javed Akhtar: फेमस गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं, जिसकी वजह से वह विवादों में भी घिर जाते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी के साथ रिश्ते पर बात की है। 
 
जावेद अख्तर ने बताया कि अगर उन्हें शराब की लत नहीं होती तो अपनी पहली शादी नहीं टूटती। यूट्यूब चैनल मोजो स्टोरी केसाथ बातचीत के दौरान जावेद ने कहा, मुझे यकीन है कि अगर मैं नशा नहीं करता और अगर मैं अधिक जिम्मेदार होता तो शायद कहानी अलग होती। 
 
जावेद अख्तर ने कहा, शराब से लड़ाई इस असफल रिश्ते का हिस्सा है। हनी बहुत अच्छी इंसान हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान हैं। यही कारण है कि आज हम बेस्ट फ्रेंड हैं। 
 
वहीं जावेद अख्तर ने अपनी दूसरी पत्नी शबाना आजमी को लेकर कह, यह उनकी संवेदनशीलता है। उन्होंने किसी तरह 10 सालों तक इसे मैनेज किया लेकिन फिर उन्होंने शराब पीने वाले इस व्यक्ति से शादी कर ली, है ना? 
 
बता दें कि जावेद अख्तर ने साल 1972 में हनी ईरानी संग शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे फरहना और जोया अख्तर है। जावेद और हनी का 1984 में तलाक हो गया था। इसके बाद जावेद अखतर ने शबाना आजमी से शादी कर ली थी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्टार किड्स के फेवरेट ओरी ने की नेपोटिज्म पर बात, बोले- एकदम नेगेटिव मतलब निकाला गया