1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is mrunal thakur marriage with south actor

साउथ एक्टर संग शादी रचाएंगी मृणाल ठाकुर! बोलीं- जब वो मिल जाए तो... | is mrunal thakur marriage with south actor

Mrunal Thakur marriage
Mrunal Thakur : बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म 'पिप्पा' में नजर आने वाली है। मृणाल ने साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी खास पहचान बनाई है। वह पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि मृणाल जल्द ही एक साउथ एक्टर संग शादी करने वाली हैं।
 
खबरों के अनुसरा मृणाल ठाकुर एक तेलुगु एक्टर के प्यार में पड़ गई हैं। अब वह अपने प्यार को वह एक कदम आगे बढ़ाने जा रही हैं यानी वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। ये खबरें हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दिग्गज फिल्ममेकर अल्लू अरविंद द्वारा मृणाल ठाकुर को बेस्ट फीमेल एक्टर का अवॉर्ड सौंपते हुए जल्द शादी होने का आशीर्वाद देने के बाद वायरल हो रही है। 
 
अब मृणाल ठाकुर ने भी इंडिया टुडे संग बातचीत के दौरान अपनी शादी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं शादी में विश्वास रखती हूं, मैने अपने आसपास कई सक्सेसफुल शादियों को देखा हैं, जो एक-दूसरे के लिए बने हुए हैं। कभी-कभार, हमें महसूस होता है कि हमें उस शख्स से शादी करने की जरूरत है, जो हमारे लिए बना है।
 
मृणाल ने कहा, अब आप इस व्यक्ति को तब पा सकते हैं जब आप 18, 20 साल के हों या फिर 30, 40, 50 या 60 के दशक में हों। जब वो मिल जाए तो इंतजार नहीं करो बल्कि जल्दी से शादी कर लो।
 
मृणाल ठाकुर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में नजर आई थीं। वह जल्द ही पिप्पा, फैमिली स्टार और हाई नाना जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मुश्किल में फंसे एल्विश यादव, कोबरा सांप की तस्करी और रेव पार्टी का लगा आरोप, केस दर्ज