सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is anshula kapoor dating rohan Thakker video goes viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 16 नवंबर 2022 (13:32 IST)

क्या अंशुला कपूर कर रहीं रोहन ठक्कर को डेट? इस वीडियो से फैंस लगा रहे कयास

क्या अंशुला कपूर कर रहीं रोहन ठक्कर को डेट? इस वीडियो से फैंस लगा रहे कयास | is anshula kapoor dating rohan Thakker video goes viral
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भले ही मनोरंजन जगत से दूर हो, लेकिन वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अंशुला अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती हैं। इन दिनों अंशुला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 

 
हाल ही में अंशुला कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चा हो रही है। इस वीडियो में अंशुला एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। 
 
इस वीडियो में अंशुला कपूर स्क्रिप्ट राइटर रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं। दोनों मालदीव में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला ने रोहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 
 
इस वीडियो के कैप्शन में अंशुला ने लिखा, 'मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो, जो मेरी दुनिया को चारों और घुमाता है।' इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अंशुला रोहन को डेट कर रही हैं। 
 
बता दें कि अंशुला कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं। अंशुला अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या हुईं 11 साल की, मां ऐश्वर्या राय ने शेयर किया खास पोस्ट