सम्बंधित जानकारी
- स्टार परिवार अवॉर्ड्स का पहली बार हिस्सा बनेंगी भाविका शर्मा, जाहिर की खुशी
- यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के बादशाह के बारे में 25 रोचक जानकारियां
- मेडिकल ड्रामा 'मुंबई डायरीज' का दूसरा सीजन इन दिन होगा प्राइम वीडियो पर रिलीज
- Tiger 3 : 'टाइगर का मैसेज' हुआ रिलीज, सलमान खान बोले- 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं'
- करण जौहर का खुलासा, एकतरफा प्यार में टूटा था फिल्म मेकर का दिल
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3' को मिले 'टॉप 5' फाइनलिस्ट, इन दिन होगा शो का ग्रैंड फिनाले | Indias Best Dancer season 3 Top 5 Finalists
India's Best Dancer Top 5 Finalists: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' को अपने 'टॉप 5' फाइनलिस्ट मिल गए हैं। शो के कंटेस्टेंट्स ने एक्सपर्ट्स - सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अब, फिनाले की दौड़ में, रियलिटी डांस शो को अपने 'टॉप 5' फाइनलिस्ट्स मिल गए हैं।
कोरियोग्राफर कार्तिक राजा के साथ अनिकेत चौहान, कोरियोग्राफर आकाश थापा के साथ अंजलि ममगई, कोरियोग्राफर भावना खंडूजा के साथ समर्पण लामा, कोरियोग्राफर पंकज थापा के साथ विपुल खंडपाल और कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ शिवांशु सोनी इंडियाज़ बेस्ट डांसर का सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते नजर आएंगे।
ग्रैंड फिनाले से पहले हुए आखिरी एलिमिनेशन में कोलकाता के डांसर बूगी एलएलबी बाहर हो गए है। और साथ उनकी डांसिंग पार्टनर-कोरियोग्राफर सौम्या कांबले भी शो से बाहर हो गईं। सौम्या कांबले इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर रह चुकी हैं।
इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 का 'ग्रैंड फिनाले' 30 सितंबर को रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वो कंटेस्टेंट इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 का विनर होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
