• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. I am a Disco Dancer 2.0 with Tiger Shroff
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 मार्च 2020 (12:52 IST)

डिस्को टाइम: टाइगर श्रॉफ का गाना 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' हुआ रिलीज़

डिस्को टाइम: टाइगर श्रॉफ का गाना 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' हुआ रिलीज़ - I am a Disco Dancer 2.0 with Tiger Shroff
डिस्को डांसर फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी जिसने धूम मचा दी थी। इस फिल्म के बाद मिथुन चक्रवर्ती बड़े स्टार बन गए थे और उन पर फिल्माया गया गीत 'आई एम डिस्को डांसर' आज भी पॉपुलर है। 
 
इसी गीत को फिर क्रिएट किया गया है। इसे टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया है और 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' के नाम से रिलीज किया गया है। कहने की बात नहीं है कि टाइगर का डांस शानदार है। इसे न्यू एज डिस्को एंथम कहा जा रहा है। 
 
ओरिजनल सांग बप्पी लहरी ने संगीतबद्ध किया था जबकि इसे फिर से सलीम-सुलैमान ने बनाया है और बेनी दयाल ने गाया है। इस गीत का निर्देशन और कोरियोग्राफी बोस्को लेस्ली मार्टिस की है। 
 
यू ट्यूब पर रिलीज इस वीडियो सांग ने धूम मचा दी है और ढेर सारे लाइक्स इसे फौरन मिल गए हैं। यह गीत निश्चित रूप से धूम मचाएगा। 
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान के साथ फिल्म करने के बदले में पूजा हेगड़े ने ली 4 गुना फीस