1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan to marry saba azad in november 2023

सबा आजाद संग दूसरी शादी करने जा रहे रितिक रोशन, इस महीने लेंगे सात फेरे!

saba azad
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेने के बाद अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। सुजैन खान जहां अर्सनल गोनी को डेट कर रही हैं वहीं रितिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद संग रिलेशनशिप में हैं। रितिक और सबा अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में दोनों लिप किस करते दिखे थे। 

 
रितिक और सबा की शादी को लेकर बीते काफी समय से चर्चा बनी हुई है। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रितिक रोशन और सबा आजाद नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
इससे पहले एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया था कि रितिक एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं और उनका परिवार उनके इस फैसले से काफी खुश है। एक्टर के परिवार को लगता है कि सबा उनके लिए बिल्कुल सही विकल्प हैं। 
 
रितिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। सबा अक्सर रितिक के परिवार के फंक्शन में भी नजर आती हैं। वह रितिक के बच्चों के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। रितिक और सबा खुलकर मीडिया के सामने पोज देते नजर आते हैं। 
 
रितिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। रितिक जल्द ही दीपिका के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राजकुमार राव की 'भीड़' का टीजर हुआ रिलीज, ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज होगी फिल्म