सम्बंधित जानकारी
- सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ की दूरी का दर्द बयां करता गाना 'इश्तेहार'
- गोल्ड टीज़र: देश और हॉकी के लिए पागल बंगाली बने अक्षय कुमार
- आमिर खान 1302 करोड़, सलमान खान 1288 करोड़, अक्षय कुमार 615 करोड़ रुपये
- 200 करोड़ क्लब... कौन है किंग...कौन क्वीन...रोचक बातें
- इस गुपचुप रोमांस की उर्वशी ने खोली थी पोल, अब एक और खुलासा
इस फिल्म के लिए पूरी तरह बदल गए रितिक रोशन
रितिक रोशन की अगली फिल्म 'सुपर 30' का पहला लुक जारी हो गया है। रितिक रोशन फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। उनके फर्स्ट लुक में रितिक बिलकुल आनंद कुमार जैसे लग रहे हैं। रितिक का लुक शानदार लग रहा है।
फैंटम फिल्म्स ने ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रितिक का यह लुक जारी किया। फैंटम ने लिखा बनारस के पहले पन्ने से। रितिक रोशन, आनंद कुमार की तरह। रितिक की बढ़ी हुई दाढ़ी और बिखरे से बालों में वे आनंद कुमार के किरदार में पूरी तरह ढल चुके हैं।
फिलहाल रितिक वाराणसी में शूटिंग कर रहे हैं। इसकी शूटिंग वाराणसी, रामनगर और अहरौरा सहित कई जगहों पर होनी है। वाराणसी के बाद रितिक अगले शेड्युल के लिए पटना और बनारस रहेंगे। मई तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। खबरों की मानें तो विकास बहल मुंबई में ही कुछ शहरों के सेट लगाने की सोच रहे हैं।
From the first page in Benares! @ihrithik as Anand Kumar! #Super30 @Super30Film @RelianceEnt @NGEMovies @anandteacher pic.twitter.com/ddnhDqyI5B
— Phantom Films (@FuhSePhantom) February 6, 2018
इसका निर्देशन विकास बहल कर रहे है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स इसे प्रोड्युस कर रहे हैं। फिल्म बिहार के रहने वाले आनंद कुमार की बायोपिक है जो हर साल 30 गरीब बच्चों को आईआईटी की मुफ्त कोचिंग देते हैं। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज़ होगी।
