रितिक रोशन बन गए कवि, सुनिए उनकी कविता
हाल ही में खबर मिली थी कि सलमान खान ने फिल्म 'रेस 3' के लिए एक गाना लिखा है। अब रितिक रोशन की बारी है। उन्होंने एक कविता लिखी है।
बॉलीवुड में सबसे हैंडसम और सेक्सी एक्टर के रूप में पहचान बनाने वाले रितिक सिर्फ लुक्स ही नहीं अपने डांस और टैलेंट की वजह से भी फैंस की पसंद हैं। उनका हाल ही में एक और टैलेंट सामने आया है।
वे पोएट्री (कविताएं) भी करते हैं। रितिक ने एक कविता लिखी जो युवाओं के लिए मोटिवेटिंग कविता है। रितिक फिलहाल अपनी फिल्मों, परिवार, एक्स-वाइफ, एक्स-गर्लफ़्रेंड जैसे कई दौर से गुज़र रहे हैं। बावजूद इसके उनमें बहुत हिम्मत है और वे दूसरों को भी यही हिम्मत देना चाहते हैं।
रितिक की कविता का नाम है 'डर से मत डर'। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यह कविता पोस्ट करते हुए इसे देश के युवाओं को समर्पित किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा हमारे सभी बेटों और बेटियों और हमारे अंदर के बच्चे के लिए। मैंने जो लिखा है वो शेयर कर रहा हूं। शायद लिखा हुआ पढ़ने में उस बात का महत्व इतना नहीं रहता जितना की उसे सुनने में होता है। इसलिए रितिक ने अपनी कविता को पढ़कर सुनाया।
To all our sons and daughters and to the child within us all. Sharing something I wrote . ( headphones please) pic.twitter.com/e6eROF770t
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 28, 2018
दरअसल रितिक के छोटे बेटे रिहान का 28 मार्च को जन्मदिन था। रितिक ने इसी दिन अपनी लिखी कविता अपने बेटे के साथ देश के सभी बच्चों को डेडिकेट की। रितिक ने खूबसूरती के साथ इस कविता को नरेट किया है। वाकई इसे सुनने का मज़ा और असर दोनों ही पढ़ने से कही ज़्यादा है।
कविता में रितिक ने अपने जीवन से लेकर सभी के जीवन की समस्याओं आसान भाषा और तरीके से समझाया है। रितिक का यह हुनर उनके फैंस और देश की जनता को पसंद आया है।

