1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan girlfriend saba azad dance weirdly during ramp walk video viral

रैंप वॉक करते हुए रितिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किया अजीबोगरीब डांस, हुईं ट्रोल

Hrithik Roshan Girlfriend
Saba Azad Dance Video: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन अपने से 13 साल छोटी सबा आजाद संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन एंजॉय करते नजर आते रहते हैं। सबा आजाद भी अक्सर रितिक संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं।
 
लेकिन इस बार सबा आजाद अपने एक डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में सबा अजीबोगरीब अंदाज में रैंप पर डांस करती नजर आ रही हैं। सबा इन दिनों दिल्ली में एक फैशन शो में हिस्सा ले रही हैं। 
 
इस फैशन शो में रैंप पर वॉक करते हुए सबा अचानक डांस करने लगती हैं। वीडियो में पीच कलर के आउटफिट लिए सबा हाथ में माइक लिए हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स शूट और हैवी मेकअप के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
 
रैंप पर चलते चलते सबा अजीब सा मुंह बनाती हैं और इसके बाद अजीब सा डांस करने लगती हैं। सबा आजाद को इस तरह से डांस करता देख लोग शॉक्ड हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है, इसको माता आ गई है।' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे लग रहा है ये नशे में हैं।' 
 
बता दें कि सबा आजाद एक्ट्रेस के साथ-साथ थिएटर डायरेक्टर और म्युजिशियन भी हैं। वह मेडबॉय/ मिंक बैंड की मेंबर भी हैं। सबा को कई तरह का डांस करना आता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ऐश्वर्या राय ने तस्वीर क्रॉप करके अमिताभ बच्चन को विश किया बर्थडे, यूजर्स लगा रहे यह कयास