1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut promoted film tejas in air force uniform at india vs afganistan pre match

एयरफोर्स यूनिफॉर्म पहन भारत वर्सेज अफगानिस्तान प्री-मैच में पहुंचीं कंगना रनौट, 'तेजस' का किया प्रमोशन

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut Film Tejas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कंगना एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाने जा रही हैं। हाल में इस फिल्म का शानदार ट्रेलर सामने आया जिसने न सर्फ इसकी ग्रैंड एक्शन पैक्ड दुनिया की झलक पेश की, बल्कि देश भक्ती की भावना भी जगाई। 
 
ट्रेलर रिलीज होने के बाद कंगना इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। हाल ही में कंगना 'तेजस' का प्रमोशन करने भारत वर्सेज अफगानिस्तान के प्री-मैच में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया।
 
अपनी इस प्रोमोशनल आउटिंग के लिए कंगना ने एयरफोर्स यूनिफॉर्म कैरी की हुई थी। हालांकि इस लुक में वो बेहद दमदार लग रही थी और जो कंगना के फिल्म प्रमोट करने के जज्बे को भी दर्शाता है। वैसे यहां फिल्म रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस को इस अवतार में देखा हर किसी के लिए एक गर्व का पल था।
 
आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौट हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'गणपत' और 'कल्कि 2898 एडी' में हैरतअंगेज है अमिताभ बच्चन का लुक, दर्शकों पर चलेगा जादू