'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर रिलीज, अमिताभ बच्चन का दमदार लुक आया सामने | amitabh bachchan first look poster from kalki 2898 ad out
Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक और टाइटल बीते दिनों सामने आया था। प्रभास की इस साइंस फिक्शन मूवी का नाम 'कल्कि 2898 एडी' है। इस फ्लिम में प्रभास के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।
हाल ही में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज के अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अमिताभ का लुक शेयर किया है। पोस्टर में अमिताभ एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
It's an honor to be part of your journey and witness your greatness. Happy Birthday @SrBachchan sir
— Kalki 2898 AD (@Kalki2898AD) October 11, 2023
- Team #Kalki2898AD pic.twitter.com/mzF51TOe2S
पोस्टर में अमिताभ पहाड़ों की चट्टान पर सफेद कपड़ों में लिपटे, लंबी दाढ़ी, माथे पर चंदन लगाए और हाथ में एक अजीब शेप वाला डंडा पकड़े नजर आ रहे हैं। अमिताभ के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है और उनकी सिर्फ आंखे दिख रही हैं। उनके आसपास आग की लपटे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी यात्रा का हिस्सा बनना और आपकी महानता का गवाह बनना सम्मान की बात है। जन्मदिन मुबारक हो अमिताभ बच्चन सर- टीम कल्कि 2898 एडी।'
बता दें कि इस फिल्म में 2898 एडी में होने वाले युद्ध की झलक दिखाई देगी। यह एक बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। 'कल्कि 2898 एडी' अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

