1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan and saba azad to move in together

सबा आजाद संग नया आशियाना बनाएंगे रितिक रोशन, लिव इन में रहने की कर रहे प्लानिंग! | hrithik roshan and saba azad to move in together

hrithik roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुजैन खान से तलाक के बाद रितिक एक्ट्रेस सबा आजाद संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। सबा रितिक के फैमिली फंक्शन में भी शिरकत करती हैं। 

 
वहीं अब खबर आ रही है कि रितिक रोशन और सबा आजाद ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रितिक और सबा पिछले कुछ समय से एक साथ रहने की योजना बना रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार रितिक-सबा ने मुंबई में मन्नत नामक इमारत में एक अपार्टमेंट में साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के टॉप दो फ्लोर्स का रिनोवेशन किया जा रहा है। कपल जल्द ही यहां शिफ्ट होगा। 
 
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये अपार्टमेंट तीन फ्लोर में बना है। इसके लिए रितिक ने 100 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस अपार्टमेंट से अरब सागर का खूबसूरत व्यू मिलता है। यह 38,000 वर्ग फुट में बना है। रितिक का अपार्टमेंट 15वीं और 16वीं मंजिल पर स्थित है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। वहीं सबा आजाद फिल्म मिनिमम में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दृश्यम 2 फिल्म समीक्षा : विजय के दांवपेंच और कानून के लंबे हाथ