ramcharitmanas
Sat, 26 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Here is how Hrithik instantly connected with Spain!

रितिक रोशन को स्पेन में क्यों कहा गया कबीर!

रितिक रोशन
रितिक रोशन हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए स्पेन गए थे। स्पेन में रितिक का जोरदार स्वागत हुआ। रितिक के साथ उनके दोनों बेटे भी थे। मैड्रिड में जब तीनों घूम रहे थे तब उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब लोगों ने उन्हें कबीर कह कर पुकारा। फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में रितिक के किरदार का नाम कबीर था। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने स्पेन में ही की थी। स्पेनिश को यह फिल्म पसंद भी आई थी। तब से रितिक की लोकप्रियता इस देश में भी बढ़ गई है।