1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Has Arjun Rampal moved out of his home

अर्जुन रामपाल ने घर छोड़ा, पत्नी से होंगे अलग!

अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका को शादी किए हुए लगभग दो दशक हो गए हैं। दोनों की महिका और मायरा नामक दो बेटियां हैं। अर्जुन और मेहर के अलग होने की खबरें बीच-बीच में लगातार आती रही हैं। एक बार फिर यही खबर ने सिर उठाया है। एक वेबाइट के अनुसार अर्जुन ने घर छोड़ दिया है। वे अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं और संभव है कि वे अब तलाक भी ले लें। 
 
कुछ वर्ष अर्जुन रामपाल और रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान की नजदीकियों की चर्चा हुई थी। कहा गया था कि रितिक और सुजैन की अलग होने की वजह अर्जुन ही थे। तब अर्जुन ने पुरजोर तरीके से इस बात का खंडन किया था और कहा कि उनका नाम बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। 
 
इस नजदीकियों के कारण अर्जुन की वैवाहिक जिंदगी में भी तूफान आ गया था। अर्जुन ने फिर स्पष्टीकरण दिया था कि वे और मेहर एक हैं और उनके संबंध में किसी भी तरह का तनाव नहीं है। 
 
सूत्रों के अनुसार तब दोस्तों के समझाने पर अर्जुन और मेहर ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। एक बार फिर मतभेद उभर आए हैं और अर्जुन ने घर छोड़ दिया है। 
 
फिलहाल अर्जुन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
अगला लेख
डेडपूल 2 का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन