dharma sangrah
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Govinda, Poonam Pandey, Aa Gaya Hero

गोविंदा ने काटा पूनम पांडे का गाना!

गोविंदा
'आ गया हीरो' गोविंदा की आने वाली फिल्म का नाम है जिसके जरिये वे बॉलीवुड अपने खोए हुए स्थान को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। गोविंदा को अभी भी आशा है कि उनके सुनहरे दिन लौट सकते हैं। इस फिल्म का एक गाना पूनम पांडे पर फिल्माया गया है। 
पूनम पांडे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर क्या-क्या करती हैं, इस बारे में सारा जमाना जानता है, सिवाय गोविंदा के। पूनम पर फिल्माए गए गाने के बारे में जब गोविंदा के आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने पूनम के हॉट फोटो और वीडियो के बारे में गोविंदा को बताया। गोविंदा ने कहा कि उन्हें पूनम के इस पहलू के बारे में कुछ भी पता नहीं था। 
गोविंदा की फिल्म पारिवारिक है और पूनम के नाम से दर्शक बिदक सकते हैं। सुनने में आया है कि पूनम के गाने को फिल्म से हटाने पर विचार चल रहा है। पूनम की यह कहते सुनी गई कि उनका गाना हटा दिया गया है। फिलहाल गोविंदा इस बारे में तय नहीं कर पा रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन के घर के पास खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगी