• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Golmaal Again, Golmaal, Ajay Devgn, Parineeti Chopra, Rohit Shetty
Written By

क्या आप जानते हैं 'गोलमाल' का यह राज?

गोलमाल अगेन
गोलमाल फ्रैंचाइज़ की चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' जल्द ही रिलीज़ होने वाही है। 11 साल से दर्शकों को हंसाने का काम रोहित शेट्टी इस सीरिज़ के जरिये कर रहे हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट में 'गोलमाल अगेन' की टीम पहुंची और फिल्म के बारे में बातचीत की और बातों ही बातों में फिल्म की हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के नाम से जुड़ा खुलासा कर दिया।   
 
परिणीति ने बताया कि फिल्म 'गोलमाल' का नाम गोपाल, लक्ष्मण, माधव और लकी के नामों के पहले अक्षरों से बना है, जो कि फिल्म के मुख्य किरदार हैं। अजय देवगन ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि फिल्म में पहले कई स्टार्स थे। अब फिल्म में बहुत से अन्य लोग भी जुड़ गए हैं। अब इसका नाम 'गोलमाल' से बदलकर कुछ और रखना पड़ेगा। 
निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी शूटिंग में हुए अनुभवों को बताते हुए कहा कि पुराने एक्टर्स ने नए एक्टर्स को बहुत परेशान किया। जब पहले दिन नील नितिन मुकेश सेट पर पहुंचे थे, तब उन्हें देखकर अरशद वारसी 'चांदी जैसा रंग है तेरा' गाना गाने लगे। इससे नील बहुत नर्वस हो गए। 
 
लेकिन मस्ती का दौर चलता गया और फिल्म हमें गुद्गुदाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 20 अक्टोबर को रिलीज़ होगी। 
ये भी पढ़ें
सीक्रेट सुपरस्टार की कहानी