1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gauahar khan announce her pregnancy video goes viral

गौहर खान बनने वाली हैं मां, क्यूट वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

gauahar khan
साल 2022 में कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी हैं। वहीं अब साल के अंत में एक्ट्रेस गौहर खान ने भी फैंस को खुशखबरी थी है। गौहर खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। 

 
गौहर खान ने एक प्यारा सा कैरिकेचर वीडियो साझा करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की। कार्टून वेरिएशन में गौहर अपने पति के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ में लिखा हुआ है, एक से बने दो, जब जैद से मिली गौहर। इसके बाद बाइक में एक कैरियर जुड़ जाता है, जिसमें टेडी और खिलौने रखे हुए हैं। 
 
इसके साथ लिखा है, और अब ये एडवेंचर कन्टीन्यू हो रहा है और हम जल्द ही तीन बनने वाले हैं। गौहर और जैद प्लस वन। इस सफर में हमें आप सबकी दुआओं की सख्त जरूरत है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा, "बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम। आप सभी के प्यार और दुआओं की ज़रूरत है। माशा अल्लाह!' 
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी। दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर होने की वजह से यह शादी काफी सुर्खियों में रही थी। जैद फेमस म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। वह एक कोरियोग्राफर हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब उड़ी थीं गोविंदा के बारे में हैरान कर देने वाली 3 अफवाहें!